ट्राअल्मोड़ा नगर में आज दिनांक 26 मई रविवार को ट्राई क्लब की ओर युवाओं को नशे और इंटरनेट की लत से दूर रहकर अपनी सेहत पर ध्यान देने के संदेश से “अल्मोड़ा लेट्स रन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी उपस्थित रहे। उनके साथ ही जिला अध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज , सुशील शाह, दर्शन रावत, बीएस मनकोटी, हल्द्वानी ट्राई क्लब के संस्थापक संजय रावत, दीपक दानी आदि प्रमुख व्यक्ति भी उपस्थित थे।
इन लोगो ने मारी बाज़ी –
-महिला वर्ग में जानकी अरी ने प्रथम स्थान
-मिताली भाकुनी ने द्वितीय स्थान
-खुशबू मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-पुरुष वर्ग में नितिन मेहरा ने प्रथम स्थान
-विवेक चंद्र ने द्वितीय स्थान
-गौरव पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं, इस अवसर पर ट्राई क्लब ने अपने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी और युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में गीता मेहरा, परितोष जोशी, निर्मल रावत, ललित सतपाल, संजीव कर्मियाल, फ्लाइट लेवल बुध के संस्थापक विपुल कार्की और निर्माण रावत ने भी सहभागिता की। सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
