अल्मोड़ा जिले से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आ रहा है यहां जिले में स्थित तहसील क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत फल्याटी गांव के वन पंचायत क्षेत्र के कालीगाड़ जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से यहां हड़कंप मचा हुआ है। शव की आंख, नाक और कान गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवरो ने शव के अंगों को खा लिया है। शव किसी नेपाली श्रमिक का होने का अंदेशा जताया जा रहा है। माना जा रहा है कि मृतक ऊंची पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया होगा। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार-
गांव की कुछ महिलाएं जंगल में घास काटने के लिए आयी हुई थी। घास काटते वक़्त दूर से एक शव देखा। शव को देख कर महिलाए घबरा गई और इसकी जानकारी तुरंत दूसरे ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इस मामले की पूरी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौक़े पर पहुंची और मृत व्यक्तिके शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच मानी जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए क्षेत्र के नेपाली श्रमिकों को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि शव किसी नेपाली श्रमिक का है। जो कि ऊंची पहाड़ी से वीरान खाई में जा गिरा। संभव है जंगली जानवरों ने उसके शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
