अल्मोड़ा जिले के ब्लॉक सल्ट में आज दिनांक 23 फरवरी शुक्रवार को नेहरू युवा केन्द्र अल्मोडा की ओर से स्वयंसेवियों के द्वारा मतदाता जागरूकता व पंजीकरण अभियान चलाया गया। जिसमें सल्ट के विभिन्न क्षेत्रो और विद्यालयों में जा कर मतदाताओं को जागरूक किया गया और उन्हें मतदाता की जानकारी भी दी गई।

इस अभियान के दौरान स्वयंसेवियों (वॉलिंटियारों) ने बताया कि एक एक वोट लोकतंत्र की नीव को मजबूती देगा। साथ ही बैनर, पोस्टर आदि को के साथ लोगों को जागरूक किया गया। यह मतदाता जागरूकता अभियान स्वयंसेवियों रोहित सिंह रावत और हिमांशु बिष्ट की मौजूदगी में सम्पन्न कराया गया।
