अल्मोड़ा: विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा का वार्षिक परीक्षाफल घोषित, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
अल्मोड़ा के विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा में आज दिनांक 28 मार्च 2026 को शैक्षिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। परीक्षाफल की घोषणा वरिष्ठ आचार्य एवं परीक्षा प्रभारी मनोज कुमार पंत द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।परीक्षा परिणाम की घोषणा कक्षावार की गई, जिसमें परीक्षा सहायक लक्ष्मण सिंह रावल ने सहयोग प्रदान किया।
विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए।
शीर्ष स्थान प्राप्त छात्र इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान : हार्दिक तिवारी (कक्षा 7B) – 1979/2000 (98.95%)
द्वितीय स्थान: प्रत्यूष जोशी (कक्षा 7C) – 1978/2000 (98.90%)
द्वितीय स्थान: सिद्धी बिष्ट – 1978/2000 (98.90%)
तृतीय स्थान: मनीषा रौतेला (कक्षा 8C) – 1965/2000 (98.25%)
चतुर्थ स्थान: पल्लवी अधिकारी (कक्षा 8B) – 1957/2000 (98.85%)
पंचम स्थान: आयुष सिंह बिष्ट (कक्षा 7C) – 1955/2000 (97.75%)
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों को अनुशासन में रहकर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#Almora #ExamResult #VivekanandInterCollege #StudentsSuccess #UttarakhandNews
