अल्मोड़ा नगर में आज दिनांक 05 जुलाई शुक्रवार को रानीधारा रोड स्थित विवेकानन्द इ० का० में विद्यालय के पूर्व छात्र रूपक अल्मिया को सम्मानित किया गया। विद्यालय के विशाल सभागार में सम्पन्न सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने छात्र रूपक अल्मिया को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र राजकमल प्रसाद को आईआईटी पटना में चयन होने पर राजकमल प्रसाद को शुभकामना प्रेषित की गई। आगे राजकमल प्रसाद को विद्यालय में बुलाकर सम्मानित किया जायेगा। छात्र रूपक अल्मिया बचपन से ही मेधावी रहे है। उन्होंने वर्ष 2020-21 में हाईस्कूल 96 प्रतिशत और इण्टरमीडिएट 2022-23 में 93 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश वरीयता सूची में 21 वाँ स्थान प्राप्त कर परीक्षा पास की। इसके बाद रूपक ने एक साल तैयारी करने के उपरान्त वर्ष 2024 में NEET ( National Entrance Eligibity Test ) में 720 में से 598 अंक प्राप्त किए है। वही गोविन्द वल्लभ पंत विश्व विद्यालय एंट्रेस एग्जाम में प्रदेश में पहली रैंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। छात्र रूपक अल्मिया की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
