34-बाल्टा क्षेत्र के बाल्टा गांव में उम्मीदवार प्रदीप कुमार मेहता के समर्थन में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने को मिला। विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर “केची” चुनाव चिन्ह के पक्ष में समर्थन जताया। अभियान के दौरान प्रदीप कुमार मेहता ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और विकास, पारदर्शिता तथा क्षेत्रीय कल्याण की अपनी योजनाओं को साझा किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिला, तो वे हर वर्ग के हित में कार्य करेंगे। ग्रामीणों ने भी एक स्वर में “केची” के पक्ष में मतदान का संकल्प लिया, जिससे स्पष्ट संकेत मिला कि जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और ईमानदार नेतृत्व की राह देख रही है। यह जनसमर्थन दर्शाता है कि क्षेत्र की जनता अब एक जिम्मेदार, विकासोन्मुख नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रही है।
