
सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने आज गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। कुलपति की ओर से मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों, शोध व शिक्षण गतिविधियों, अकादेमिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक कार्यों के लिए आर्थिक सहायता की जरूरतों से अवगत कराया। वहीं, मुख्यमंत्री की ओर से भी कुलपति को आश्वासन दिया। साथ ही जल्द विवि में आकर व्यवस्थाओं निरीक्षण करने की भी बात कही।