अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में आगामी 8 जुलाई को सुबह 11 बजे से केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा का मतदाता धन्यवाद कार्यक्रम होना तय हुआ है जिला मिडिया सह प्रभारी जगत तिवारी ने अजय टम्टा के कार्यक्रम को लेकर अवगत कराते हुए बताया कि केन्द्रीय मंत्री का मतदाता धन्यवाद कार्यक्रम पुरे संसदीय क्षेत्र में होना है, केन्द्रीय मंत्री इसलिए समय समय पर अपने पुरे संसदीय क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। 8 जुलाई को सोमेश्वर के बाद 2 बजे द्वाराहाट, और उसी दिन 4 बजे रानीखेत मतदाता धन्यवाद कार्यक्रम में रहेंगे। अगले दिन 9 जुलाई को केन्द्रीय मंत्री जागेश्वर विधानसभा के विकास खंड लमगड़ा में मतदाता धन्यवाद कार्यक्रम रहेंगे। कार्यक्रम 1 बजे से होना तय हुआ है। इन कार्यक्रमों में सभी विधानसभा संयोजक, क्षेत्रीय विधायक, सभी मंडल अध्यक्षों को इन कार्यक्रमों में शामिल रहना है।
