19 सितंबर 2025 को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार विकास खण्ड लमगड़ा की तीन स्वायत्त सहकारिताओं से जुड़ी 20-20 प्रगतिशील महिला कृषकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय चारा प्रक्षेत्र भेसवाड़ा फार्म में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पहले दिन के प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षण उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 ओ0 पी0 आर्या, डॉ0 दीपाली लालवानी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, भेसवाड़ा फार्म, डॉ0 कमल दुर्गापाल, पशु चिकित्सा अधिकारी भेसवाड़ा फार्म, ग्रामोत्थान(रीप) परियोजना से जिला सहायक प्रबंधक सुनील जोशी, सहायक प्रबंधक गोपाल दत्त चबडाल, डॉ0 अनिल पंवार कृषि विज्ञान केन्द्र मटेला, सहायक विकास अधिकारी उद्यान हेम बिष्ट, मास्टर ट्रेनर जड़ीबूटी शोध संस्था, संतोष बिष्ट, पर्यवेक्षक रेशम विभाग, हिमांशू काण्डपाल, रीप मास्टर ट्रेनर असवाल, आजीविका समन्वयक, हरीश सनवाल, CLF स्टाफ आदि उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने पशुपालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं, उन्नत नस्लों की जानकारी और चारा उत्पादन की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से महिला कृषकों को आजीविका संवर्धन और बेहतर पशुपालन तकनीकों की जानकारी दी गई।
