शारदा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा शानदार तैराकी कला का प्रदर्शन किया गया। दो दिवसीय इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता विभिन्न वर्गो में आयोजित किया गया था। जिसमें 70 से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय में इस तरह का रचनात्मक गतिविधियां जारी रहेंगी


विजेता, उपविजेता, खिलाड़ियो एवं सभी प्रतिभागियो को प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही प्रधानाचार्या ने यह भी अवगत कराया है कि विद्यालय में इस तरह का रचनात्मक गतिविधियां जारी रहेंगी। इस अवसर पर तैराकी कोच रूपाली चौधरी, सुमित जोशी, अनिता पवार, दानिश आलम एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
