अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आगामी 14 सितम्बर को जीआईसी ग्राउंड, प्रधान डाकघर के पास आयोजित किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल और सचिव शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि ट्रायल ओपन होगा, जिसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीमों का चयन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 21 सितम्बर से कालाढूंगी के चकलुवा में आयोजित होगी। सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अनुरोध किया गया है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह 10 बजे तक मैदान में उपस्थित हों।
