अल्मोड़ा नगर में आज दिनांक 03 जनवरी बुधवार से प्रातः अल्मोड़ा की व्यस्ततम सड़क माल रोड में जाखनदेवी के पास सीवर लाईन डालने का काम शुरू हो गया है। सीवर लाईन के चलते दो पहिया वाहनों का संचालन भी रोक दिया गया जिसकी वजह से यहां सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहन चालक और स्थानीय लोगों की फजीहत हुई। इस बारे में सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने मौके पर पहुंचे और जल निगम के अधिकारियों से बात की। अधिकारीयों से बात करके उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों के लिए सड़क को खुलवाया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
एक माह तक यातायात रहेगा ठप-
आपको बता दे कि शहर की मुख्य सड़क जाखनदेवी में सीवर लाईन कार्य के चलते एक महीने तक चौपहिया वाहनों के लिए यह मार्ग बन्द रहेगा है। भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि सीवर लाईन पड़ने से यकीनन जनता को काफी लाभ मिलेगा। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि इस काम के चलते वर्तमान में यातायात बाधित हो और आम जनता और व्यापारियों को इसकी वजह से परेशानियों का सामना करने पड़े। उन्होंने यह भी कहां कि मालरोड से सैकड़ों की संख्या में सरकारी कर्मचारी और आमजन प्रतिदिन अपने दो पहिया वाहनों से आवागमन करते हैं ऐसे में उनका रास्ता बन्द करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अगर पेयजल निगम ने रानीधारा में सीवर लाईन का काम पूरा कर दिया होता और इस मार्ग की हालत ठीक होती तो लक्ष्मेश्वर बाईपास से नगर को आने वाले वाहनों के लिए रानीधारा मार्ग उपयोगी वैकल्पिक मार्ग सिद्ध होता। परन्तु रानीधारा मार्ग अपनी बदहाल स्थिति में है। ऐसे में कम से कम मालरोड से दो पहिया वाहनों का आवागमन सुनिश्चित किया जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत यदि कार्यदायी संस्था के द्वारा दी गयी तो वे इसे कदापि सहन नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी अपील की है कि मार्ग का कार्य जल्द करवाना सुनिश्चित करें।
