अल्मोड़ा के एनटीडी मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते आगामी 30 जून तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य हो इसके लिए कब्रिस्तान और बियरशिवा विद्यालय को जोड़ने वाले मार्ग को दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद किया गया है। नगर आयुक्त दिवेश शासनी ने कहा कि वर्तमान में यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं है। अति आवश्यक स्थिति पर मार्ग पर वाहन प्रवेश करने से पूर्व संबंधित व्यक्ति को नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। नियम का उल्लंघन करने वालों में निगम कार्रवाई करेगा।
