अल्मोड़ा जिले में कल यानि 25 दिसम्बर सोमवार को प्रत्येक बूथ में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस बारे में बैठक पार्टी कार्यालय पाताल अल्मोड़ा में जिला अध्यक्ष रमेश बहूगुण की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे यह फैसला लिया गया की 25 दिसम्बर को पूरे जिलभर के प्रत्येक बूथ मे कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस बैठक के दौरान कार्यक्रम से जुडी सारी जिम्मेदारियां समस्त जिलापदाधिकारी और मंडल प्रभारीयो को दी गई। कल सुशासन दिवस पर वक्ता प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के राजनैतिक व सामाजिक जीवनी में प्रकाश डालेंगे। अल्मोड़ा नगर मंडल में पार्टी कार्यालय में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया जायेगा। इसके उपरान्त नगर पालिका परिषद् के हाल में भव्य कार्यक्रम किया जायेगा। जिसमें सम्मत जिला पदाधिकारियों,पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट कार्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी व जिला प्रकाश भट्, जिलामंत्री महेश विष्ट, जिला मंत्री संजय डालाकोटी, मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी , गिरीश खोलिया आदि कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
