अल्मोड़ा नगर मे आज दिनांक 08 अक्टूबर रविवार को दशहरा महोत्सव को भव्य रूप रूप से मनाने के लिए नगरपालिका सभागार में एक बैठक एक आयोजन किया गया, जिसमे दशहरा समिति अल्मोड़ा की तरफ से दशहरा महोत्सव के लिए बनने वाले 14 पुतलो के नाम पर सहमति बनी। इन पुतलो मे रावण, अक्षय कुमार, ताडिका, दूषण, कालकासुर, मारीच, कुण्ड, मकरासुर, त्रिसरा, खर, मायासुर, अहिरावण, अतिकाय और धूमराक्ष के नाम शामिल किए गए और बैठक में पुतलो को दहन के लिए दो जगहों को चुना गया जिसमें पहली पोस्ट आफिस के सामने या फिर जियोलॉजी ग्राउण्ड में पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही इस बार कमेटी की तरफ से यह भी फैसला किया गया है कि हर एक पुतला कमेटी को पुतला बनाने के लिए 3100 रूपया रजिस्ट्रेशन करवाते वक़्त दिए जायेंगे, और दशहरा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम जीआईसी ग्राउण्ड में होंगे। यह बैठक प्रशासन और दशहरा समिति के समक्ष रखी जाएगी जिसमे पूर्ण रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस बैठक मे हरीश कनवाल मुख्य संयोजक, अजीत सिंह कार्की अध्यक्ष, दीपक साह, संजय सिंह रिख्खू, अशोक पाण्डे उपाध्यक्ष, वैभव पाण्डेय सचिव, शरद अग्रवाल, सूरत वाणी, उज्जवल जोशी उपसचिव, कृष्णा सिंह, मनोज वर्मा, सुनील जोशी सह संयोजक, मनोज जोशी मुख्य सांस्कृतिक संयोजक, नीरज बिष्ट, दीपक कुमार सह सांस्कृतिक संयोजक, हर्षित टम्टा, सलमान अंसारी सोशल मीडिया प्रभारी, आशीष गुरूरानी, हितेश नेगी प्रचार प्रसार प्रमुख, दीप जोशी, राजेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष कैलास गुरुरानी, अमरनाथ नेगी, मनीष जोशी, सुशील शाह, कार्तिक शाह, अर्जुन बिष्ट, और समस्त पुतलासमितियों के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे।
