अल्मोड़ा जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने की दिशा में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी तथा प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में कोतवाली रानीखेत व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा अशोक द्वार, रानीखेत के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही सफेद रंग की हुंडई औरा कार संख्या UP23 BT 0365 को रोका गया। वाहन चालक एवं उसके साथियों ने स्वयं को टूरिस्ट बताते हुए ट्रॉली बैग में केवल लगेज होने की बात कही, लेकिन संदेह होने पर जब पुलिस ने बैगों की तलाशी ली तो उनमें कपड़ों की जगह भारी मात्रा में कुल 66.288 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी गांजा सराईखेत क्षेत्र से लेकर ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) की ओर जा रहे थे, जहां इसे ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना थी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में मु0अ0सं0–04/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत ₹16,57,200 आंकी गई है।
पुलिस टीम द्वारा गांजा तस्करी के नेटवर्क, इसके क्रय-विक्रय के स्रोतों एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
विकाश, उम्र 25 वर्ष, पुत्र अजय सिंहनिवासी – काशीपुर, खरमासी, जनपद उधम सिंह नगरअनमोल सिंह, उम्र 25 वर्ष, पुत्र बरीयाम सिंहनिवासी – ग्राम रामनगर रोड, रम्पूरा काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगरजसपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष, पुत्र विक्रम सिंहनिवासी – ग्राम प्रतापपुर नं. 07, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर
