अल्मोड़ा जिले के आ. उ. रा. इ. का. अल्मोड़ा के खेल मैदान में आज दिनांक 9 दिसंबर शनिवार को तीन दिवसीय खण्डस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। खेल महाकुंभ शुरू करने से पहले मधुर आवाज़ में सरस्वती वंदना का गायन किया गया। इसके बाद यहां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस ताराचंद्र जोशी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख हवालबाग बबिता भकुनी, खंड विकास अधिकारी हवालबाग केदार सिंह बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी पी. एस. जगपागी, प्रधानाचार्य रा. इ. का. अल्मोड़ा नंदन बिष्ट ने सामूहिक रूप से दीप प्रवाज़ालित कर प्रतियोगिता का शुभारंम किया गया। यह प्रतियोगिता 14, 17 व 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं में अलग-अलग से आयोजित की गयी है। अल्मोड़ा के खेल मैदान में प्रारंभ हुई यह खेल प्रतियोगिताएं 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक संचालित होंगी।
इन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन-
ब्लॉक स्तर पर दौड़ 60, 100, 200, 400, 600, 800, 1500, 3000, 4×00 मीटर रिले दौड़ व चक्का, गोला, ऊंची कूद, लंबी कूद व भाला क्षेपण आदि प्रतियोगिताए सफलता पूर्वक संपादित करने में सभी अधिकारी वर्ग, खेल सन्वयक, व्यायाम अध्यापक व शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
इन प्रतिभागियों ने मारी बाज-
अंदर 17 परिणाम-
•- 100 मी. दौड़ में पहले स्थान पर विजय कुमार, दूसरे स्थान पर हीरा सिंह व तीसरे स्थान प्रियांशु ने बाज़ी मारी।
•-200 मी. दौड़ में पहले स्थान पर अजय कुमार, दूसरे स्थान पर विजय कुमार व तीसरे स्थान पर योगेश ने बाज़ी मारी।
•-400 मी. दौड़ में पहले स्थान पर अरुण सिंह, दूसरे स्थान पर हीरा भट्ट व तीसरे स्थान पर अरुण ने बाज़ी मारी।
•-800 मी. दौड़ में पहले स्थान पर दीपेश बोरा दूसरे स्थान पर आदित्य मेहरा व तीसरे स्थान पर नितिन ने बाज़ी मारी।
•-1500मी. दौड़ में पहले स्थान पर नमन सीजवाली, दूसरे स्थान पर कमल व तीसरे स्थान पर जीतेन्द्र ने बाज़ी मारी।
यह लोग रहे उपस्थित-
प्रधा. रा. इ. का. रचालीधा उमेश चंद्र पाण्डे, प्रधा. लोधिया शंकर राम टम्टा, प्रधा. बडगल भट्ट, हिमांशु तिवारी, प्रधा. रामसे साज सिंह, ब्लॉक क्रीडा समन्वयक पंकज टम्टा, सह समन्वयक भूपाल सिंह चीलवाल, खेल समन्वयक दीपक वर्मा, धान सिंह धोनी, हरिप्रकाश खत्री, नवनीत पांडेय, रमेश चंद्र चतुर्वेदी, दीप पांडे, मोहन भट्ट, जगदीश सिंह, महेश भंडारी, सुरेश वर्मा, पंकज मेर, राजू मेहन्त, ज्योति भारती, रीना, प्रकाश मेहता, पवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
