मौलेखाल,अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड के जमरिया गांव को जोड़ने वाली डेढ़ किमी सड़क पर को तीन साल पहले डामरीकरण कर बनाया गया था लेकिन रोड बनते वक़्त सामान की गुणवत्ता सही न होने की वजह से जब यहाँ मूसलाधार बारिश लगातार हुई तो यह सडक बदहाल हो गई और इसमें बड़े बड़े गड्ढे पड़ गए है। साथ ही इस सडक पर ऊपर की ओर से मलबा गिरने की वजह से सडक की जगह-जगह से सुरक्षा दीवार गिरने की वजह से वहाँ दुर्घटना का खतरा पहले से और भी ज़्यादा बढ़ गया है। इस सडक को ठीक करनवाने की मांग बार बार उठाने के बाद भी विभाग इसकी जिम्मेदार उठाने के लिए सुन ही नहीं रहा है और लोग खतरे के बीच सफर करने के लिए मजबूर हैं। जिसको देखते हुए और लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए युवाओं को आगे आना पड़ा। इन दिनों इस टूटी हुई सडक के गड्ढों को खुद गांव के युवा भरते हुए नज़र आ रहे है मुकेश सुंदरियाल, संजीव डोवरीयाल, मुकेश भदोला, संदीप परोडिया, लोकेश परोडिया, पंचम सिंह रावत सहित अन्य युवा सड़क सुधारीकरण कार्य में जुटे हैं।
