स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज सुबह विक्टर मोहन चौक, चौक बाजार अल्मोड़ा में व्यापार मंडल अल्मोड़ा की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे शुरू हुए इस आयोजन में व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी एवं व्यापारी बंधु मौजूद रहे। पिछले छह वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में जिले के संरक्षक दीप लाल साह, जिला उपाध्यक्ष मोहन कनवाल, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिला अध्यक्ष सुशील साह, नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, वरिष्ठ व्यापारी जब्बार भाई, अधिवक्ता विनोद तिवारी और पूर्व सभासद किशन लाल ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने सभी व्यापारियों से आपसी एकजुटता बनाए रखने और “एक माला में पिरोए” रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल एवं जिला मंत्री अमन नज्जॉन ने किया। जिलाध्यक्ष सुशील साह ने सभी व्यापारी बंधुओं और आमजन का आभार व्यक्त किया। ध्वजारोहण समारोह में पूर्व नगर उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे, नगर कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, जिला मंत्री अतुल पांडे, जिला संगठन मंत्री ललित मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश पलनी, जिला मंत्री हेमंत रावत, जिला कोषाध्यक्ष कौशिक पांडे सहित कई व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें कमल तिवारी, दीपक साह, पीयूष तिवारी, मोहन भंडारी, मुन भाई, मनोज वर्मा, अंकित गुप्ता, विक्की, आशु भट्ट, कशिश मासाब, रंजन गुप्ता, हिमांशु जोशी, पप्पू जोशी, चंदन लाल टम्टा, राजा पांडे और राकेश कुमार आदि शामिल थे।
