
नगर व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष जया साह और महिला जिला उपाध्यक्ष अनिता रावत के नेतृत्व में आज शुक्रवार को सभी महिला सामाजिक संगठन और नगर व्यापार मंडल और जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने महिला शौचालय के निर्माण को लेकर नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में धरना दिया। महिलाओं का कहना है कि कुमाऊ की सबसे प्राचीन बाजार अल्मोड़ामें कही भी महिला शौचालय नहीं है बाजार क्षेत्र मैं खरीददारी करने आने वाली महिलाओं को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है नगर पालिका नगर निगम बनने जा रहा है पर एक भी महिला शौचालय का नही होना नगर का दुर्भाग्य है।
नगर उपाध्यक्ष जया साह ने कहा –
इससे पहले भी उन्होंने इस विषय पर पालिका से वार्ता करी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए आज उन्होंने सभी सामाजिक और व्यापारी महिलाओं को लेकर नगर पालिका मैं बैठना उचित समझा, अधिशाषी अधिकारी के शीघ्र अति शीघ्र महिला शौचालय के निर्माण पर आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया और बैठकर इस विषय पर वार्ता की गई। प्राचीन बाजार की भगोलिक स्थिति को देखते हुए लोहे के शेर धारानोला मार्ग कचहरी बाजार जौहरी बाजार से लेकर मल्ली बाजार के बीच जगह चयनित कर महिला शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इस आस्वशान के बाद सभी महिलाओं ने नगर व्यापार मंडल और जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने अधिशाषी अधिकारी का धन्यवाद किया।
यह लोग रहे उपस्थित –
धरना देने में जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला मंत्री भैरव गोस्वामी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी, सयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, महिला जिला उपाध्यक्ष अनिता रावत, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा, सचिव वकुल साह, उपाध्यक्ष मुकुल जोशी, कोषाध्यक्ष कुनाल नयाल, उपसचिव अश्वनी नेगी और आशीष भारती सामाजिक कार्यकर्ता किरन पंत, बीना पांडे, ऋतु पंत, प्रति बिष्ट, विमला नगरकोटी, पूनम वोहरा, सीमा गुसाई, बिंदु भंडारी, मीना जोशी, लीला जोशी, पुष्पा सती, मंटू वर्मा, चम्पा जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज बिष्ट आदि उपस्थित थे।