अल्मोड़ा नगर में इन दिनों चटक धूप निकलने की वजह से गर्मी का सितम बढ़ने लगा है। जिसके चलते लोगों को घरों और दुकानों में अब पंखे चलने शुरू हो गए हैं।वहीं नगर का पारा अब 30 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। शुक्रवार को भी दिन भर चटक धूप खिली रही। इससे लोगों को तपिश के साथ उमस से परेशान होना पड़ा। हालांकि सुबह और शाम के समय अब भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। शुक्रवार को नगर का अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
