सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की प्रसिद्ध रामलीला का आयोजन इस वर्ष भी पूरे भव्यता और परंपरागत गरिमा के साथ होने जा रहा है। श्री सरकार की आली रामलीला समिति, खोल्टा, अल्मोड़ा के मंच पर इसका शुभारम्भ आज 22 सितंबर 2025 को सांस्कृतिक भजन संध्या से किया जाएगा। समिति के संस्थापक एवं संयोजक अनिल गुरुरानी ने जानकारी दी कि मंचन की तैयारियां पिछले दो महीनों से लगातार चल रही हैं। इसमें विशेष बात यह है कि इस बार लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं विभिन्न किरदारों को निभाकर रामलीला के रंग को और अधिक जीवंत बनाएंगी। पहले दिन की रामलीला में रावण अत्याचार, देवगण स्तुति, राम जन्म एवं सीता जन्म जैसे प्रसंगों की प्रस्तुतियां होंगी। गुरुरानी ने नगरवासियों और रामभक्तों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का रसपान करें और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में सहयोग दें।
