अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम में अतिक्रमण का मामला गहराया हुआ है। बीते दिन कुछ फड़ व्यापारियों पर अभद्रता और वसूली का आरोप लगाते हुए पुजारियों और व्यापार मंडल ने प्रशासन से शिकायत की थी। प्रशासन और लोनिवि की टीम ने अतिक्रमण हटाने को कहा था। बुधवार को टीम फिर से पहुंची और 40 फड़ व्यवसाइयों को नोटिस थमा दिए। राजस्व टीम के अधिकारियों ने कहा कि शाम तक सभी फड़ व्यवसाई हट जाएं। गुरुवार तक नोटिस का पालन नहीं होने पर प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगा। गुरुवार से अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अगर किसी को काई नुकसान होता है, इसकी जिम्मेदारी स्वयं उसकी होगी।प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का लगाया आरोप-फड़ व्यवसायियों ने प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है जिनकी पहुंच नेता, अधिकारियों से है उन्हें नहीं हटाया जा रहा है। कुछ फड़ व्यवसायियों ने अतिक्रमण हटाने पर आत्महत्या की भी धमकी दी है। फड़ व्यवसाइ अनिल प्रसाद ने बताया कि उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन यही है। उन्हें एक माह का सारा मिलना चाहिए।
