
अल्मोड़ा में मार्च 2023 को एक औरत ने पुलिस स्टेशन पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी गयी थी। कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ द्वाराहाट के गवाड़ निवासी मोहन सिंह ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर लौटकर उसे घटना की जानकारी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। विशेष सत्र न्यायाधीश ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन कर आरोपी को दोषी करार देते हुए 22 साल कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले में 11 गवाह पेश किए।