अल्मोड़ा जिले के दौलाघट क्षेत्र में स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्गीकरण के साथ घाट निर्माण व सुरक्षा चैक डैम बनाने के कार्य किए जाएंगे।जिसको लेकर शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। लोगों की ओर से लंबे समय से इस मंदिर परिसर के विकास की मांग की जा रही थी। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान इसके सौंदर्याकरण की घोषणा की गई। इसके बाद अब शासन स्तर से भी इसे स्वीकृति मिल गई है। इससे मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
