शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर लक्ष्मेश्वर स्थित नवदुर्गा महोत्सव समिति का 12वां दुर्गामहोत्सव भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ आरम्भ हुआ। श्री खूँटकुनी भैरव मंदिर से गणेश पूजन एवं माता के जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में सैकड़ों महिलाएँ पारंपरिक कुमाऊँनी परिधानों में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। उनके जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। माँ दुर्गा के दरबार में आचार्य पं. सतीश चन्द्र जोशी व पं. चन्द्रशेखर जोशी के मार्गदर्शन में मुख्य यजमान पंकज पंत, लता पंत, रमेश जोशी एवं गीता जोशी ने लोककल्याण की कामना के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की। इस अवसर पर दीप पूजन, कलश स्थापना, नवग्रह पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, रूद्री पाठ और आरती के साथ विधिवत पूजन सम्पन्न हुआ। महिलाओं ने भजन-कीर्तन और नृत्य प्रस्तुत कर आयोजन को और भी भव्य बना दिया। यात्रा में समिति के संरक्षक हेम चन्द्र जोशी, कमलापति पाण्डेय, मोहन चन्द पाण्डेय, गिरीश पंत, तारू पाण्डेय एंव समिति के मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, संयोजक अमित साह मोनू, उपाध्यक्ष दिनेश मठपाल, सचिव विक्रम साह विनय पाण्डेय, गगन पाण्डेय, व्यवस्थापक नमित जोशी, कोषाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, उपसचिव पीयूष पाण्डेय, गौरव पांडे भावेश पाण्डेय, दिवान बिष्ट, भगवान रावत, राहुल जोशी गोपाल बिष्ट धीरज पांडे सचिन डंगवाल नरेंद्र बिष्ट सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहें। यात्रा में नगर निगम महापौर अजय वर्मा, विधायक मनोज तिवारी पूर्व विधायक कॆलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, कुंदन लटवाल दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजीत कार्की,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी पार्षद भूपेन्द्र जोशी, पार्षद ज्योति साह, पार्षद अभिषेक जोशी , पार्षद तुलसी देवी कॆलाश गुरूरानी, हयात सिंह बिष्ट रोहित शर्मा, जगत भट्ट आदि उपस्थित रहें। समिति द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त पूर्व पालिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और इसे अल्मोड़ा नगर की उपलब्धि बताया गया।
