राज्य कर अधिकारी के पदों में कटौती के विरोध में कर विभाग के कर्मचारी मुखर हो गए है। दिनांक 04 जुलाई बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने राज्य कर भवन में कार्यबहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पदों में कटौती करने से पदोन्नति के अवसर बंद हो जाएंगे। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार ने पदों को समाप्त किया तो विभागीय कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
