अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र में तमिलनाडु के राजकीय पक्षी एमराल्ड डव (आमपन्ना कबूतर) दिखाई दिया। रानीझील के पास रानीखेत गैस सर्विस के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह जलाल ने पक्षी को कैमरे में कैद किया है। जानकारी के लिए बता दे कि यह एमराल्ड डव को एशियाई पन्ना कबूतर और ग्रे-कैप्ड पन्ना कबूतर भी कहते हैं। यह पक्षी आमतौर पर दक्षिण भारत और दक्षित-पूर्व एशिया के घने व नम वनों में पाया जाता है। इस पक्षी की लंबाई 23-28 सेमी व वजन 120-170 ग्राम होता है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में इस पक्षी की मौजूदगी ने पक्षी प्रेमियों, प्रकृति एवं पर्यावरण प्रेमियों में नई उत्सुकता पैदा की है।
