अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने व्यक्तिगत तौर पर हाल ही में सोबन सिंह जीना परिसर के छात्रावास में खुदखुशी करने वाले विद्यार्थी के घर जा कर उसके परिजनों मुलाकात की और उन्होंने उन्हें सांत्वना दी। कुलपति प्रो बिष्ट ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस असमय घड़ी में उनके साथ हैं। मृतक छात्र के परिजन नैनीताल 7 नम्बर में निवास करते हैं। साथ ही कुलपति प्रो बिष्ट ने सभी विद्यार्थियों को एक सन्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थी कभी भी हताश न हों और न ही मानसिक अवसाद जैसी स्थितियों को अपने ऊपर हावी होने दें। अपने दुःख को अपने परिजनों, साथियों या अपने गुरुओं के साथ साझा करें। ऐसे कदम उठा कर आप अपने अभिभावकों को दुःख न पहुचाएं। सकारात्मक रहकर अभिभावकों के सपनों को साकार करने का प्रयास करें। वे सकारात्मक भाव रखकर जीवन के कठिन क्षणों का सामना करें। उन्होंने मृतक के परिजनों से का ढांढस बढ़ाते हुए कहा कि वे उनके दु:ख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।
