आज दिनांक 04 नवंबर को सी०आर०सी० नगर क्षेत्र में हुई संकुल स्तरीय मैथ्स विज़ार्ड और स्पैल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में C.R.C. नगर क्षेत्र के समस्त प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने बढ़ चढ़-कर प्रतिभाग किया। स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में पहला स्थान सिद्धि आर्या ( प्रा. वि. पंचधारा), दूसरा स्थान नेहा (ए. ग. इ. का. अल्मोड़ा) और तीसरा स्थान ईशका बाल्मीकि (प्रा. वि. राजपुरा) ने हासिल किया। वहीं मैथ्स विज़ार्ड प्रतियोगिता में पहला स्थान गणेश थापा (रा. प्रा. वि. पंचधारा), दूसरा प्रीति मिश्रा (ए. ग. इ. का. अल्मोड़ा) और तीसरा स्थान सन्दीप बिष्ट (रा. प्रा. वि. गोपालधारा) ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता का संचालन दीपक वर्मा द्वारा किया गया। इस आयोजन में कल्पना साह, ओम प्रकाश, हेमा अलमिया, प्रतिभा वर्मा, कमला पिलखवाल, सरस्वती बिष्ट, रुपेश कुमार जोशी, मनोज कुमार, किरन पन्त, आदि अध्यापको ने विशेष सहयोग प्रदान किया। प्रथम आए छात्र दिनांक 06/11/2023 को होनी वाली ब्लाक स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में GGIC अल्मोड़ा में प्रतिभाग करेंगे।
