अल्मोड़ा जिले में आज दिनांक 5 फरवरी सोमवार को एनएसयूआई छात्र नेता गोपाल भट्ट ने सभी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीवन पैलेस सभागार में ” जय जवान अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध ” अभियान को लॉन्च किया। जिसमे 2019-22 के बीच सेना में चयनित 1.5 लाख युवाओं की तत्काल ज्वाइनिंग, स्थाई सेना भर्ती की बहाली, अग्निवीर योजना को तत्काल निरस्त, वर्तमान अग्निवीरो का स्थाई प्रबंध आदि की मांग कि गई।
छात्र नेता गोपाल भट्ट के कहा-
नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं जिसमे सामाजिक आर्थिक न्याय की लड़ाई हैं। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ0 वरुण चौधरी के दिशा निर्देशन पर उत्तराखंड में हर जिले में युवाओं छात्रओ के बीच जाकर जय जवान मुहिम से युवाओं को जोड़ेगे और युवाओं के हित के लिए न्याय की आवाज उठाएंगे। पूरे देश में एनएसयूआई कार्यकर्ता छात्रओ युवाओं की आवाज बनकर अन्याय के विरुद्ध न्याय की लड़ते आ रहे हैं।
अब डबल इंजन मोदी सरकार की जुमलेबाजी व हकीकत युवा व आम आवाम अब समझ रही हैं 2 करोड़ नौकरी का वादा 15 लाख रुपए खाते में किसानों की आय दोगुनी कुछ भी नही हुआ युवा निराश और हताश हैं। बेरोजगारी आए दिन बढ़ती जा रही हैं महंगाई चरम पर हैं एक के बाद एक भर्ती घोटाले शिक्षा स्वास्थ्य सभी सरकारी नौकरियों का निजी करण व्यवसायीकरण हो रहा सेना को भी नही छोड़ा इसलिए युवाओं से छात्रओ से अपील आए अपनी हक की आवाज उठाएंगे।
मिस कॉल के माध्यम से अभियान से जुड़े-
जय जवान अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध अभियान से जुड़ने के लिए इस नम्बर 9999812024 पर मिस कॉल करे।
यह लोग रहे मौजूद-
इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव व राष्ट्रीय समन्वयक गोपाल भट्ट, गोविंद प्रसाद, रोहित भट्ट, छात्र नेता मेघा सिंह गोस्वामी, विशाल सिंह बिष्ट, अभय राणा, हसन, छात्र नेता मनोज कुमार, प्रेम कुमार, कपिल जोशी, संतोष रावत, अब्दुल रहमान, मनीष गोस्वामी, यूथ कंडीनेटर राहुल गुप्ता, गोविंद हिमांशु, गणेश भट्ट, एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
