महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अल्मोड़ा नगर में आज 18 अगस्त से राज्य स्तरीय अस्मिता ताइक्वांडो लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।रविवार को डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि लीग का मकसद न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देना है, बल्कि महिलाओं और युवतियों को खेलों के माध्यम से सशक्त करना भी है।
