मानक क्लब, एस.एम.एस.एन. राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला, अल्मोड़ा में सत्र 2025-26 के अंतर्गत BIS द्वारा संचालित मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस बार का विषय “कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्रियात्मक सुरक्षा एवं AI प्रणाली” रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष वर्मा एवं वर्तमान प्रधानाचार्य कमल कुमार जोशी ने किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण और स्वागत गीत से किया गया। इस अवसर पर मानक क्लब के मेंटर डा. दीपेश कुमार टम्टा ने प्रतियोगिता और मानक लेखन की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।प्रतियोगिता में 26 छात्रों ने भाग लिया, जिनका मूल्यांकन विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार वर्मा, विमलेश राहुल एवं श्रीमती नीमा बोरा द्वारा किया गया। परिणाम इस प्रकार रहे—-प्रथम स्थान: अंकिता भाकुनी (कक्षा 12) – ₹1000 नकद-द्वितीय स्थान: खुशी अल्मिया (कक्षा 12) – ₹750 नकद-तृतीय स्थान: अवन्तिका चन्द्रा (कक्षा 11) – ₹500 नकद-चतुर्थ स्थान: सौरभ भण्डारी – ₹250 नकदपुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य एवं अतिथियों द्वारा किया गया। समापन सत्र में प्रतिभागियों को जलपान एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम का संचालन डा. दीपेश कुमार टम्टा ने किया। अंत में मुख्य अतिथि को BIS की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
