अल्मोड़ा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में सेनानायक पद पर स्थानांतरण होने पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा सभागार में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समस्त थाना/शाखा प्रभारी, पुलिस लाइन एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र ने किया।अपने संबोधन में एसएसपी ने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत समेत अन्य अधिकारियों ने उनके कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सख्त कार्रवाईकरीब 2 वर्ष 1 माह के कार्यकाल में उन्होंने जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई।
इस दौरान : 181 तस्कर गिरफ्तार एनडीपीएस में लगभग 6.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद गांजा – 1634 किग्रा चरस – 24 किग्रा स्मैक – 836 ग्राम अफीम – 1.14 किग्रा साइबर ठगी के मामलों में लगभग 1.5 करोड़ रुपये की धनराशि वापस कराई गई।
‘संडे संकल्प’ अभियान बना मिसाल उनके नेतृत्व में चलाया गया संडे संकल्प अभियान चर्चा का विषय रहा—प्रथम रविवार: सत्यापन अभियान , द्वितीय रविवार: ऑपरेशन ‘भल छौः’तृतीय रविवार: सीएलजी, वरिष्ठ नागरिक व पेंशनर्स संग गोष्ठी , चतुर्थ रविवार: थाना परिसर व शस्त्रों की साफ-सफाई ,पंचम रविवार: बड़ा खाना व पुलिस कल्याण कार्यक्रम इसके अतिरिक्त स्कूलों, कॉलेजों व कस्बों में जागरूकता अभियान भी चलाए गए।समारोह के अंत में पुलिस परिवार ने नम आंखों से विदाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
