एसएसजे परिसर के छात्र-छात्राओं ने परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपकर समर्थ पोर्टल को दोबारा खोलने की मांग की है। NSUI के परिसर अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने ज्ञापन में कहा कि प्रवेश रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि समाप्त हो जाने के कारण कई इच्छुक विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाए हैं। छात्रों ने अपील कि है की विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समर्थ पोर्टल को पुनः खोला जाए, ताकि वे दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर सकें।
