सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में छात्र महासंघ चुनाव 2025–26 के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर तिलक राज पाठक ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 22 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नेहा रावत को 11 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी परिणाम पत्र के अनुसार, उपाध्यक्ष पद पर निशा साह, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर हीना आर्य, सचिव पद पर निखिल कपकोटी, संयुक्त सचिव पद पर प्रियंका और कोषाध्यक्ष पद पर पूजा कपकोटी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया हैं।
