एसएसजे विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक बार फिर से पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं अब समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विवि प्रशासन ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया पहले से चल रही थी, लेकिन कई छात्र-छात्राएं समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, इसी कारण विश्वविद्यालय ने पुनः पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। एसएसजे विवि के समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार बिष्ट ने जानकारी दी कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अगस्त निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले ही पोर्टल पर जाकर पंजीकरण पूरा कर लें, ताकि किसी भी कारणवश वह प्रवेश प्रक्रिया से वंचित न रह जाएं।
