एसएसजे विवि समेत राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। छात्र छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए शासन की ओर से पोर्टल खोल दिया गया है। पंजीकरण के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। एसएसजे विवि में समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार बिष्ट ने बताया कि पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 26 जुलाई रखी गई है। छात्र छात्राएं अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण कर लें। वहीं, एसएसजे परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है।
