अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पंकज शाह ने नए परीक्षा नियंत्रक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने विधिवत रूप से विभिन्न प्रशासनिक कार्यों का संचालन शुरू कर दिया है।प्रो. शाह इससे पहले आम्रपाली विश्वविद्यालय में वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन संकाय में विभागाध्यक्ष और कुलसचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
