सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। अध्यक्ष पद के लिए दीपक लोहनी और लोकेश सुप्याल मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष (छात्र) पद पर भूपेश सिंह गैड़ा ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष (छात्रा) पद की दौड़ में निकिता रौतेला और रश्मि सत्यवली शामिल हैं। सचिव पद पर प्रदीप सिंह और विशाल सिंह बिष्ट उम्मीदवार हैं। संयुक्त सचिव के लिए दिनेश कुमार और विनिता आर्या आमने-सामने होंगे। कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णा कनवाल और विनय कनवाल चुनाव लड़ रहे हैं। सांस्कृतिक सचिव पद के प्रत्याशी दर्शन कुमार हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निखिल कपकोटी और सुरेन्द्र सिंह धामी आमने-सामने होंगे। संकाय प्रतिनिधि कला से अभिषेक कुमार, संकाय प्रतिनिधि दृश्य कला से गौरव पांडे और संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य से गोविन्द प्रसाद प्रत्याशी बने हैं।
