सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र से एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया बदल दी गई है। अब तक जहां अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी पड़ती थी, वहीं नई व्यवस्था में उन्हें मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश मिलेगा। इससे एलएलबी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। पहले प्रवेश परीक्षा में असफल होने से कई विद्यार्थियों का वकालत करने का सपना अधूरा रह जाता था, लेकिन अब यह बाधा खत्म हो गई है। नई प्रणाली लागू होने से छात्र-छात्राओं को सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश मिल सकेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थियों को 10 अगस्त तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ही उन्हें एलएलबी की कक्षाओं में दाखिला दिया जाएगा।
