सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में एलएलएम प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर आर्यन छात्र संगठन ने मंगलवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपा और प्रवेश प्रक्रिया को स्पष्ट करने की मांग की। संगठन के छात्रों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि प्रवेश मेरिट लिस्ट के आधार पर होंगे या एंट्रेंस परीक्षा के माध्यम से। छात्रों ने मेरिट आधारित प्रक्रिया को अनुचित बताते हुए प्रवेश परीक्षा कराने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि कई छात्र रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, इसलिए विश्वविद्यालय पोर्टल को दोबारा खोला जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, पूर्व महासचिव गौरव भंडारी, गिरीश पांडेय, पंकज सिंह कनवाल, हेमंत मेहरा, निशांत पांडेय, राहुल फुलारा, गोविंद प्रसाद, प्रदीप भाकुनी, रोहित बोरा, मोहन चौहान, विनय कनवाल और उज्जवल नेगी समेत कई छात्र शामिल रहे।
