अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन, दिल्ली की ओर से आजीवन उपलब्धि सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार शिक्षा जगत में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। गुरुवार को दिल्ली में आयोजित भारत गौरव पुरस्कार समारोह में उन्हें सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
