अल्मोड़ा नगर मे स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के प्रवक्ता मनोज कुमार जोशी को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का प्रशस्ति पत्र देकर कर सम्मानित किया गया। बता दे की मनोज कुमार जोशी आर्मी स्कूल में कम्प्यूटर विज्ञान के पद पर अध्यापनरत है। उन्हें यह सम्मान उन्हें दिनांक 15 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली (New Delhi) के आर्मी हाउस में विजय दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने पर प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्टपति द्रौपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, चीफ आफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पाण्डे सहित विशिष्ट जनो ने सभी पुरस्कृतों से परिचय लिया और उनकी सराहना की।
मनोज कुमार जोशी का परिचय-
आपको बता दे की मनोज कुमार जोशी साल 2009 से अल्मोड़ा के आर्मी पब्लिक स्कूल में प्रवक्ता पद पर अध्यापनरत हैं। प्रवक्ता के द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों में विगत शैक्षणिक सत्रों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी बेहतरीन देखने के लिए मिला है। बता दे की मनोज कुमार जोशी को जिस पत्र से सम्मानित किया गया है यह पत्र शिक्षा के क्षेत्र में आर्मी वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित आर्मी पब्लिक स्कूल में कार्यरत अध्यापकों को उनके द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने पर प्रदान किया जाता है।
विद्यालय परिवार ने किया हर्ष व्यक्त-
मनोज कुमार जोशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर वरूण मल्होत्रा, वाइस चेयरमैन कर्नल विनय यादव, प्रधानाचार्य सुशील जोशी सहित विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक को यह प्रशस्ति मिलने से वे काफी प्रसन्न हैं। यह सम्मान शिक्षक के निरंतर अथक प्रयासों सहित दायित्वों के कुशलता पूर्वक निर्वहन का परिणाम है ।
