अल्मोड़ा नगर में बीते बुधवार 03 जनवरी को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी। आज गुरुवार को भी प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में नगर के मुख्य बाजार में अभियान जारी रहा। मुख्य बाजार से मालरोड तक चले अभियान में 195 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इसी क्रम में आज गुरुवार को पदाधिकारियों ने टेड़ी बाजार, लाला बाजार से मिलन चौक तक सदस्यता अभियान चलाया। अभियान के तहत अब तक 300 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई जा चुकी है। इस संबंध में सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी ने बताया कि व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है। वहीं फरवरी में चुनाव कराये जाएगे।
यह लोग रहें मौजूद –
इस सदस्यता अभियान में दिनेश गोयल, अभय साह, मनोज सिंह पवार, संजय साह रिक्खू, मनोज वर्मा, विनीत बिष्ट, यूसुफ तिवारी, हिमांशु कांडपाल, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, भीमा पवार, दिनेश जोशी, दीपक तिवारी, जगदीश तिवारी, अशीष भारती, गोपाल मेर आदि व्यापार मौजूद रहे।
