अल्मोड़ा-हवालबाग के विमौला में कौशकी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध तुंगेश्वर महादेव और तुंगेश्वरी देवी मंदिर में शुक्रवार 6 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया है।मंदिर के महंत महामंडलेश्वर भगत महाराज ने बताया कि 16 फरवरी को हवन,पूर्णाहुति, कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।कलश यात्रा मे मध्य प्रदेश के कथा व्यास महामंडलेश्वर कृष्ण दास महाराज,महामंडलेश्वर दीपकेश्वरानंद महाराज रुद्राक्ष तपोवन लखनऊ,महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज प्रधान पुजारी जागेश्वर धाम,आचार्य नवीन पंत, विनोद जोशी,हर्ष भट्ट,अमित भट्ट,प्रदीप तिवारी, बलवंत सिंह चौहान,पान सिंह बिष्ट सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
