राम लीला नाटक के मंचन की परंपरा भारत में युगों से चली आयी है। लोकनाट्य के रूप में प्रचलित इस रामलीला का देश के विविध प्रान्तों में अलग अलग तरीक़ों से मंचन किया जाता है। खास कर उत्तराखण्ड ख़ास कर कुमायूं अंचल में रामलीला मुख्यतः गीत-नाट्य शैली में प्रस्तुत की जाती है। ध्येय संस्था उत्तराखंड की तरफ से आयोजित की गयी कुमाउनी रामलीला प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के शगुन त्यागी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शगुन ने बख की रामलीला में राम का किरदार निभाया था। शगुन की इस उपलब्धि पर विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, सभासद राजेंद्र तिवारी, रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, विनीत बिष्ट, हरीश कनवाल, अखिलेश थापा, आशा बिग, सपना नयाल, मंजू वर्मा, नवीन बिष्ट, डॉ संतोष बिष्ट, पूजा थापा, हर्षिता तिवारी, लता तिवारी, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, तारा तिवारी, पुष्पा पांडे, गोपा नयाल, स्नेहलता जोशी, राधा तिवारी, मंजू रावत, प्रीति बिष्ट, चंद्रकला बिष्ट, पुष्पा नेगी, दीप्ति रावत, दिव्यांशा जोशी, प्रियंका भट्ट, पंकज भगत, जयदीप पांडे, चेतन पांडे, आदित्य गुरुरानी आदि ने बधाई दी है।
