मंडल स्याही देवी में आज भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कार्यशाला में बताया गया कि यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार-
16 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण होगा।
17 सितम्बर को जिला स्तरीय रक्तदान शिविर और बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान।
19–20 सितम्बर को प्रबुद्ध संवाद जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, उपलब्धियों और विकसित भारत पर चर्चा होगी।
21 सितम्बर को युवा मोर्चा के नेतृत्व में नमो मैराथन जिला मुख्यालय में आयोजित होगी।
25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी, साथ ही जिला मुख्यालय में विचार गोष्ठी होगी।
27–28 सितम्बर को विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान और दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण होगा।
02 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान व विचार गोष्ठी का आयोजन होगा।
जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। सेवा पखवाड़ा समाज के अंतिम छोर तक सेवा पहुंचाने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सेवा, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर है।”m जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पूरे उत्साह और निष्ठा से इस पखवाड़े के कार्यक्रमों को सफल बनाएं। कार्यशाला के समापन अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उन्हें सेवा पखवाड़ा सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर सेवा पखवाड़ा के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृपाल बिष्ट, कार्यक्रम अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल एवं एवं संचालन मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा व नरेंद्र बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। मण्डल उपाध्याय हेम जोशी, महेंद्र सिंह,मण्डल मंत्री नवीन आर्या, पप्पू मेहरा, शालिनी जोशी ,विपिन पाठक,गजेंद्र रावत,बहादुर सिंह,प्रकाश जीना,शक्ति केन्द्र सयोजक, नवीन टम्टा, नंदन, हरीश मेहरा, प्रकाश चंद, सूरज अलमिया प्रदीप पालनी, पान सिंह आनंद तड़गी संतोष नयाल,दीपक नयाल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
