अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की ओर से आज सेवा पखवाड़ा मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता भाजपा अल्मोड़ा जिला उपाध्यक्ष पूनम पालीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष अल्मोड़ा-बागेश्वर गिरीश खोलिया, मंडल महामंत्री भानु अधिकारी व हिमांशु बोनोला, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी सहित गोपाल चम्मयाल, विक्रम बिष्ट, कृपाल राम, रश्मि आर्या, दर्शन नैनवाल, मनोज लटवाल, हरेंद्र बिष्ट, दीपक अधिकारी, गणेश रावत समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
