अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र का आज दूसरा दिन है। इस दिन श्रद्धालु मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग और संयम की देवी हैं। उनकी आराधना से साधक को धैर्य, शांति और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है।सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भक्ति-भाव से लोग मां की पूजा कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। जगह-जगह हवन, कीर्तन और दुर्गा स्तुति के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। धार्मिक आस्था और उल्लास से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
